
दमोह में पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा: सैकड़ों लीटर शराब, लहान और भट्टियां जब्त
दमोह पुलिस ने अवैध शराब निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थानों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची और देशी शराब जब्त की, साथ ही सैकड़ों लीटर लहान और शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट किया।











