
बालाघाट: दूषित पानी और संक्रमण से 8 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य संकट गहराया
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल गांवों में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 8 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि विपक्ष 19-20 मौतों का दावा कर रहा है। जून से अगस्त तक 100 से अधिक बच्चे बीमार हुए हैं।











