
मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता: 1808 गुम मोबाइल बरामद, 3.47 करोड़ के फोन मालिकों को लौटे
मध्य प्रदेश पुलिस ने विगत दो सप्ताह में 1808 गुम मोबाइल और 1 टैबलेट बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक है। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे मौकों पर यह वापसी नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।











