
NH-44 पर बदहाल सड़क: पूर्व मंत्री ने गडकरी को लिखा पत्र, टोल बंद करने की मांग
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने NH-44 पर मालथौन-झिराघाटी सड़क की जर्जर हालत पर नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने तत्काल मरम्मत और टोल बूथ बंद करने की मांग की है।

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने NH-44 पर मालथौन-झिराघाटी सड़क की जर्जर हालत पर नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने तत्काल मरम्मत और टोल बूथ बंद करने की मांग की है।

इंदौर में सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप ने श्रावण मास की एकादशी पर 151 जोड़ों के साथ सामूहिक पार्थिव महाशिवरुद्राभिषेक और सवा लाख 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र जप का आयोजन किया।

जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने केंद्रीय जेल बड़वानी का निरीक्षण कर सुरक्षा, पुनर्वास, शिक्षा और कौशल विकास की समीक्षा की। "जेलवाणी" और नवसज्जित विद्यालय का शुभारंभ कर बंदियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।

डिंडौरी में 10 घंटे से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नर्मदा, खरमेर और चकरार नदियां उफान पर हैं, जिससे जबलपुर समेत कई प्रमुख मार्गों से संपर्क टूट गया है।

मुरैना में डायल-112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को त्वरित उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सिवनी और जबलपुर स्थित उनके पांच ठिकानों पर हुई छापेमारी में करीब 6.40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली, जबकि वैध आय लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

रायसेन जिले में सरकारी स्कूलों की बदहाली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। 325 स्कूलों के भवन मरम्मत या निर्माण के प्रस्तावों पर शासन से केवल 9 को बजट मिला है, जबकि कई स्कूल भवनहीन हैं या जर्जर हालत में हैं।

भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इतवारा रोड स्थित नन्हे चाचा दूध डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिलने की पुष्टि की है। विभाग ने डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर एफआईआर की तैयारी की है।

ग्वालियर में कॉलेज जा रही जुड़वा बहनों अर्शिता और राशिता अग्रवाल ने मोबाइल लुटेरे का पीछा कर उसे सड़क पर गिराकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया।

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुना में बीए, बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू न होने से नाराज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र संचालन की मांग की है।

सागर में मूंग-उड़द खरीदी केंद्र पर कांग्रेसजनों ने गंभीर अव्यवस्थाएं पाईं, जिम्मेदार अमला नदारद, भवन में टपकता पानी और भीगता अनाज मिला।

भिंड में खाद्य विभाग ने महुआ की गुली से मिलावटी सरसों तेल बनाने के आरोप में पवन इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर 4.5 टन तेल जब्त किया है। इस तेल की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।