BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
Regional

आज भिण्ड की कमान संभालेंगे पवन जैन, प्रशासनिक फेरबदल में नई ऊर्जा का संचार हुआ

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार जैन को मिली भिण्ड जिले की नई जिम्मेदारी।

Few hours ago
2 min read
आज भिण्ड की कमान संभालेंगे पवन जैन, प्रशासनिक फेरबदल में नई ऊर्जा का संचार हुआ

 

मध्य प्रदेश शासन के प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार जैन को भिण्ड जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, और वे आज कलेक्ट्रेट पहुँचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

 

 

सख्त कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासन की पहचान रखते हैं नवनियुक्त कलेक्टर।

 

विकास योजनाओं और जनसुनवाई को मिलेगी नई गति, बढ़ेगी उम्मीदें।

 

द क्लिफ न्यूज़, भिण्ड

 

मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल की सूची में भिण्ड जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन कुमार जैन को भिण्ड जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे आज कलेक्ट्रेट पहुँचकर पदभार ग्रहण करेंगे। शासन का आदेश जारी होते ही जिला प्रशासन में कलेक्टर की अगवानी की तैयारियाँ तेज हो गई हैं।

 

नवनियुक्त कलेक्टर पवन कुमार जैन प्रशासनिक सेवा का व्यापक अनुभव रखते हैं। पूर्व में विभिन्न जिलों और शासकीय विभागों में उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके श्री जैन को अपनी सख्त कार्यशैली, जनसुनवाई में त्वरित फैसलों और पारदर्शी प्रशासन के लिए जाना जाता है।

 

नए कलेक्टर के आगमन से भिण्ड जिले की विकास योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषकर आम जनता से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण और शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा जिले में कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों को गति देना ही मुख्य ध्येय रहेगा। यह बात नवनियुक्त कलेक्टर पवन जैन ने कही।

 

Related News